आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड नंबर 12 स्थित शिव मंदिर में 11 जनवरी से शुरू हुए सर्व देव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा तथा मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुक्रवार को विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ।
शिव शक्ति जन कल्याण सेवा न्यास ट्रस्ट वार्ड नंबर 12 आरएस पुरा की तरफ से आयोजित किए इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर मंदिर में सुबह विशेष पूजा अर्चना की गई। उसके उपरांत स्वामी उमेशानंद जी महाराज द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं को अपने अमृतरूपी प्रवचनों के माध्यम से निहाल किया गया। उसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा लगाया गया।
इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा स्वामी उमेशानंद जी महाराज की मौजूदगी में भव्य मंदिर का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके पर स्वामी उमेशानंद जी महाराज को ट्रस्ट की तरफ से सम्मानित भी किया गया।