फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा में भागवत कथा के पहले दिन निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
आरएस पुरा में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : rspura
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव अब्दुल्लिया में भागवत कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

रछपाल शास्त्री की देखरेख में निकाली शोभायात्रा में प्रात: हवन के बाद कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांव अब्दुल्लिया से आरम्भ हुई और गांव चन्दू चक, बेगा, बेरा, चौगा, बासपुर से होते हुए गांव शामका पहुंची। यहां से तालाब से जल भरकर गांव लौटी।
विज्ञापन

भागवत कथा के पहले दिन रछपाल शास्त्री ने पूजा करने की विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और नाम जाप करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस माह में दान करने पर भक्तजनों पर सभी प्रकार कष्ट दूर हो जाते हैं। कमेटी के पूर्व सरपंच बचन चौधरी ने कहा कि हर वर्ष गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। बुधवार को पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें