सांबा। जिला पुलिस ने थाना सांबा में दर्ज एक चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया कर उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार संजय गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश निवासी चक मंगा सांबा ने अपने गोदाम से 18000 रुपये की नकदी चोरी होने के संबंध में पुलिस थाना सांबा में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सांबा में मामला दायर किया गया। जांच के दौरान थाना प्रभारी सांबा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने अथक प्रयासों और जांच के बाद आरोपी मिथलेश सिंह पुत्र मथु सिंह निवासी पीपर पांती बिहार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की नकदी बरामद कर ली गई।