फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निर्माणधीन पुल से एक किलोमीटर तक शुरू हुई निशानदेही

Wed, 03 Jun 2026 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
परगवाल में मार्ग की निशान देही करते अधिकारी तथा कर्मचारीपरगवाल में मार्ग के निशान देही पर चर्
विज्ञापन
सड़क के रुट को लेकर दुकानदारों में बढ़ी उत्सुकता और चिंता
विज्ञापन

परगवाल। राजस्व विभाग, सड़क निर्माण व कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम ने चिनाब नदी पर निर्माणाधीन पुल से परगवाल बाजार की ओर आने वाले लगभग एक किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग पर निशान लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों की इस गतिविधि के बाद बाजार क्षेत्र के दुकानदारों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार टीम ने सड़क के संभावित मार्ग का सर्वेक्षण करते हुए विभिन्न स्थानों पर निशान लगाए। इसके बाद बाजार में यह चर्चा शुरू हो गई की प्रस्तावित मार्ग मुख्य बाजार से होकर निकलेगा या फिर इसके लिए कोई वैकल्पिक मार्ग चुना जाएगा। इसको लेकर व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में असमंजस की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था की यदि सड़क मुख्य बाजार से होकर गुजरती है तो कई दुकानें और अन्य निर्माण प्रभावित हो सकते हैं। उनका कहना था की वे क्षेत्र के विकास और बेहतर सड़क संपर्क के पक्षधर हैं लेकिन किसी भी योजना को लागू करने से पहले प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
वहीं स्थानीय लोगों का मानना था की चिनाब नदी पर बन रहे पुल के पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ेगा, जिसके मद्देनजर चौड़े मार्ग की आवश्यकता महसूस की जा रही है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है की सड़क का अंतिम रुट क्या होगा कितना चौड़ा होगा और क्या ये बाजार के बीचोबीच से निकलेगा या बाहर से।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए सर्वेक्षण और निशानदेही के बाद पूरे बाजार में दिनभर इसी मुद्दे की चर्चा होती रही। अब व्यापारियों और आम लोगों की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। लोगों ने मांग की है कि प्रस्तावित परियोजना के संबंध में जल्द आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें