फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रद्धालुओं ने देवस्थान पर माथा टेककर साधु संतों का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। गांव हमीरपुर कोना के चौरंगी नाथ मंदिर परिसर में शनिवार को विशाल साधु सम्मेलन का आयोजन हुआ। संत रामनाथ की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में बड़ी संख्या में साधु समाज के साथ-साथ क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने देवस्थान पर माथा टेका और पूजा अर्चना कर साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में पहुंचे साधु-संतों का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए तथा श्रद्धा भाव से दक्षिणा भी भेंट की गई। उसके बाद वहां विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। संत रामनाथ ने बताया कि ऐसे भव्य आयोजन होते रहने चाहिएं। इससे भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार होता है। उन्होंने लोगों को धर्म कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का आभार प्रकट किया। ज्ञात रहे साधु सम्मेलन हर वर्ष संत रामनाथ जी के कुंडल दिवस के रूप में मनाय जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें