फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ने किया शिव ध्वजारोहण

Mon, 23 Feb 2026 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
परगवाल में शिव ध्वजारोहण करते प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्था संवाद
विज्ञापन
परगवाल। शिव जंयती के उपलक्ष्य पर परगवाल में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की ओर से शिव ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आध्यात्मिक उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के बीच शिव ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के साथ ही वातावरण ओम शांति और भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के आदर्शों पर चलने और समाज में शांति, प्रेम और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संस्था की बहन नीलम ने बताया कि यह पर्व आत्मचिंतन, आत्मशुद्धि और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश देता है। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर पूर्व सरपंच राम सरूप शर्मा, रतन भाई, सुरेंद्र भाई, कल्याण सिंह, चुनी लाल, ज्ञान सिंह, पवन सिंह और जगदीश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें