सांबा। नशा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 107 ग्राम गांजा जैसी सामग्री बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र बाड़ी ब्राह्मणा की टीम गश्त पर थी। इस दौरान नेशनल हाईवे से व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता मिला। पुलिस ने तलाशी लेकर उससे 107 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हबीब भट पुत्र अब्दुल अजीज निवासी कोठी चंडयाल, बनी जिला कठुआ (हाल निवासी तेली बस्ती, बाड़ी ब्राह्मणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर नशीला पदार्थ जब्त कर लिया। थाना बाड़ी ब्राह्मणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद