फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बम-बम भोले के जयकारों से शिवभक्ति में डूबा परगवाल

Mon, 16 Feb 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
परगवाल के हमीरपुर में चौरंगी नाथ मंदिर में शिवलिंग की पूजा करते संत रामनाथ।
विज्ञापन
सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी
विज्ञापन

परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

सरहद के आखिरी गांव हमीरपुर कोना में चौरंगीनाथ मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की। दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से क्षेत्र गूंजता रहा। हर कोई भोले के रंग में रंगा नजर आया। हर बार की तरह यहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरदाई का प्रसाद चखकर भोले की उपासना की। यहां करीब 200 लीटर सरदाई का प्रशाद श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया था जिसकी तैयारियां कई दिनों पहले से चल रही थी। गांव गवाढ, गुढा मन्हांसा, तकवाल, भलवाल मोलू, भलवाल भरत, नरसिहंपुरा, छन्नी ताना, नजवाल, जमना बेला, देवरा, राजपूरा, रंगपूर, काला डब और परगवाल में भी शिवरात्रि का पर्व धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। परगवाल के मुख्य बाजार समेत कई स्थानों पर हलवा पुरी के स्टाल लगाकर लोगों ने शिवरात्रि पर्व मनाया। व्रत होने के कारण कई मंदिरों में कल भंडारे करवाए जाएंगे। व्हाट्सएप पर शिवरात्रि पर्व की मुबारकबादों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था।
विज्ञापन


कैप्शन 1
हमीरपुर में चौरंगी नाथ मंदिर में शिवलिंग की पूजा करते संत रामनाथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें