बिशनाह में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शोभा यात्रा निकालते शिवभक्त (फोटो संवाद)
बिश्नाह। बिश्नाह क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी ही श्रद्धा भाव से मनाया गया क्षेत्र में जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया, जबकि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चला हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया कस्बे में निकाली गई। शोभा यात्रा ने लोगों को आकर्षित किया जिसमें कलाकारों ने आकर्षक झांकियां सजाईं और बैंडबाजों की धुन पर नाचते-गाते लोग आगे बढ़े यात्रा मुख्य बाजार से शुरू होकर मंदिरों की परिक्रमा कर समाप्त हुई। भक्तों ने रात्रि जागरण में भजन-कीर्तन किए, शिवलिंग पर दूध व बेलपत्र चढ़ाए और प्रमुख मंदिरों में रुद्राभिषेक का विशेष आयोजन हुआ भंडारों में खीर-पूरी का प्रसाद मिला। शांति व्यवस्था और यातायात सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए के पुलिस तैनात रही।