फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेड़ों का अवैध कटान जारी, ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त

Fri, 13 Feb 2026 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेएसडीएम की तरफ से जब्त की गई लकड़ी। संवाद
विज्ञापन
सेड़, ठंडीचोई एवं खोआडा कलीठ में सूचना के आधार पर दी दबिश
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। जिला प्रशासन ने वीरवार को गांव सेड़ से अवैध रूप से काटी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की। एसडीएम सतीश शर्मा ने सेड़, ठंडीचोई एवं खोआडा कलीठ में अवैध वृक्ष कटान की मिल रही सूचनाओं के आधार पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
बता दें कि कार्रवाई के दौरान गांव सेड़ में अवैध रूप से काटी गई लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त गांव ठंडीचोई एवं खोआडा कलीठ में अवैध रूप से काटी गई लकड़ी को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

मौके पर अवैध कटान में प्रयुक्त सभी उपकरण/औजार भी जब्त कर लिए गए। इस मौके पर एसडीएम ने संबंधित क्षेत्र के वन रक्षक को निर्देशित किया गया है कि जब्त की गई लकड़ी एवं उपकरणों को विधिवत अभिरक्षा में लेकर संबंधित दोषियों के खिलाफ प्रासंगिक वन अधिनियम/वन कानूनों के अंतर्गत तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कोट
उप मंडल क्षेत्र में अवैध वृक्ष कटान, पर्यावरणीय क्षति तथा प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ सख्त निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
- सतीश शर्मा, एसडीएम खौड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें