सांबा। पुलिस ने गोवंश तस्करी की एक कोशिश को विफल कर दिया। पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिलने पर टपयाल नाके पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक महिंद्रा लोड कैरियर को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में चार गोवंश क्रूरता पूर्वक बांधकर बिना किसी वैध अनुमति के ले जाए जा रहे थे।
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगीरथ निवासी गंगानगर (राजस्थान), राजिंदर निवासी गंगानगर (राजस्थान) और निसार अहमद मीर निवासी अनंतनाग के रूप में हुई है। सभी गोवंश को सुरक्षित छुड़ाकर वाहन को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में थाना घगवाल में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद