परगवाल। सोशल फॉरेस्ट्री के सहयोग से हाई स्कूल गुढ़ा मन्हासा में शुक्रवार को छात्रों ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया। छात्रों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर स्कूली अध्यापक तथा सोशल फॉरेस्ट्री विभाग के कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद थे।
प्रधानाचार्य तेजिंद्र कौर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करना और उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना है। छात्रों को यह भी सिखाया गया कि पेड़ हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं, वे हमें छाया, फल और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इस मौके पर राम रतन, शक्ति कुमार, अजय शाही, मोहिंद्र कुमार, रीना चिब, तेज पंडिता, राम दास, समेत कई शिक्षक मौजूद थे।