फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवाओं को नशे से दूर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। शिक्षा जोन ज्यौड़ियां के सरकारी हाई स्कूल ढोकखालसा में शनिवार को नशा मुक्त अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और नशा पीड़ित लोगों को सहायता प्रदान करना था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के अन्य विद्यालयों ने भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

इस मौके पर सुभाष चंद्र, मुख्यध्यापक हाई स्कूल कलीठ ने नशा और उसके दुष्परिणामों पर एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक भाषण दिया। उनके विद्यालय के छात्रों ने नशा-उन्मूलन पर एक नाटक प्रस्तुत किया। इसमें नशे की बुराइयों को दर्शाया गया। वहीं इस मौके पर केवल कृष्ण, प्रभारी मिडिल स्कूल जड़ भगतां ने भी नशा मुक्ति पर अपने विचार साझा किए और समाज को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। तरसेम लाल, प्रभारी मिडिल स्कूल मल्लें ने युवाओं को व्यावहारिक सुझाव और बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर तीरथ राम, प्रभारी मिडिल स्कूल जड़ ब्राह्मणा, जयपाल प्रभारी प्राथमिक विद्यालय जड़, सुदेश कुमार प्रभारी प्राथमिक विद्यालय जोगियानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें