परगवाल। पुलिस चौकी परिसर में शुक्रवार को एक समन्वय बैठक का आयोजन हुआ। इसमें सीमा सुरक्षा बल की 195वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर ललित कुमार, चौकी प्रभारी अमित सिंह समेत क्षेत्र के वीडीजी सदस्य शामिल थे।
इस मौके पर क्षेत्र की सुरक्षा समेत विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। अधिकारियों ने वीडीजी सदस्यों को पुलिस तथा बीएसएफ के साथ तालमेल में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने कहा कि इस तरह के सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्रों में समग्र सुरक्षा प्रयासों को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर वीडीजी सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। संवाद