पुंछ। विश्व जल दिवस पर शनिवार को जिला प्रशासन एवं जलशक्ति विभाग की तरफ से पुंछ के गांव बैंछ में स्थित पंचायत घर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जलशक्ति विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर राजीव घई ने की जबकि जिला विकास उपायुक्त पुंछ विकास कुंडल मुख्य अतिथि रहे।
इस अवसर पर जहां वक्ताओं ने पानी के महत्व पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों और लोगों ने जल संरक्षण की शपथ ली।