परगवाल। तेलंगाना में ध्वस्त एसएलबीसी सुरंग में आठ श्रमिकों को फंसे हुए पांच दिन हो गए। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाला एक परिवार अपने बेटे की सुरक्षित वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे परगवाल क्षेत्र के गुड़ा मन्हासा गांव में रहने वाले सनी सिंह के परिजन उसकी सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सनी सिंह के पिता राम सिंह वीरवार को तेलगांना के लिए रवाना हो गये हैं।