ज्यौड़ियां। नये आपराधिक कानूनों के बारे में जिला प्रशासन जम्मू की तरफ से चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत लोगों को नए आपराधिक कानून के बारे में जागरूक किया। इस शिविर के दौरान तहसीलदार खौड़ रंजीत सिंह राणा, खंड विभाग विकास अधिकारी साहिल अबरोल, तहसील समाज कल्याण अधिकारी धीरज लखनोत्रा, बीएमओ खौड़ सुरेश शर्मा, थाना प्रभारी खौड़ नीरज सिंह चौधरी मौजूद रहे।