फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल के मुख्य बाजार में जाम लगने से लोग परेशान

विज्ञापन
परगवाल के मुख्य बाजार में लगा जाम। संवाद - फोटो : paragwal
विज्ञापन
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल के मुख्य बाजार में पिछले कुछ दिनों से जाम लगना आम बात हो गई है। जाम शाम 4 बजे के करीब लगता है, जब स्कूल समेत अन्य कार्यालयों में छुट्टी होती है। जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को बार-बार लगने वाले जाम से निजात दिलानी चाहिए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में खरीददारी करने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे कहीं भी खड़ा कर खरीदारी करने चले जाते हैं, जिस कारण जाम लगता है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि विवाह शादियों का सीजन होने के कारण ज्यादातर लोग खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। जिसके चलते बार-बार जाम लग रहा है। उनका कहना है कि थोड़े दिनों के बाद यह सब सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें