फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यौड़ियां में सत्संग और भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। वार्ड नंबर दो में स्थित महादेव मंदिर में सोमवार को कथावाचक सुरेश शास्त्री ने सत्संग का आयोजन किया। इसका आयोजन ज्यौड़ियां निवासी हर्ष नागोत्रा की आत्मा की शांति के लिए किया गया।
विज्ञापन

बता दें, हर्ष पिछले साल दरिया चिनाब में बह गया था। उसका शव पाकिस्तान के सियालकोट क्षेत्र की नहर से मिला था। उसे सियालकोट में ही दफना दिया गया था। परिजनों की मांग पर भारत सरकार ने हर्ष का शव पाकिस्तान से वापस भारत मंगवाया था।
सत्संग में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। सुरेश शास्त्री ने कहा कि भगवान की भक्ति के बगैर मनुष्य जीवन अधूरा है। आज का इंसान भक्ति को छोड़कर मोह माया और लोभ में फंसता जा रहा है। इस मौके पर पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारती सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें