फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हाईवे से सीमावर्ती गांवों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
सांबा। हाइवे पर सुरक्षा व्यवस्था के मुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा : बीएसएफ-पुलिस के संयुक्त नाके सक्रिय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सांबा जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों तक सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थायी नाके स्थापित किए हैं, जो यात्रा समाप्त होने तक लगातार संचालित रहेंगे। इन नाकों पर सुरक्षा कर्मियों के लिए टेंट सहित आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीमावर्ती मार्गों पर बीएसएफ, पुलिस और सेना के वाहन लगातार गश्त कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा एजेंसियां नदी-नालों के किनारे अस्थायी रूप से रह रहे गुर्जर परिवारों के डेरों पर भी विशेष नजर बनाए हुए हैं। समय-समय पर इन डेरों की जांच और वहां रहने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है ताकि कोई अज्ञात या संदिग्ध व्यक्ति वहां शरण न ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए जिले में बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा सभी संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

सांबा। हाइवे पर सुरक्षा व्यवस्था के मुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें