फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्री अमरनाथ यात्रा से पहले लंगर प्रबंधकों ने संभालीं कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा शुरू होने से पहले जिले में विभिन्न राज्यों से लंगर प्रबंधकों का पहुंचना शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा शुरू होने से पहले ही विभिन्न राज्यों से लंगर प्रबंधकों का जिले में पहुंचना शुरू हो गया है। इसी क्रम में पंजाब से आए लंगर प्रबंधकों ने रविवार को जिले के ध्यानी क्षेत्र का दौरा कर लंगर स्थल का निरीक्षण किया।
लंगर प्रबंधकों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की सुविधा के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया तथा लंगर के लिए बनाए जाने वाले शेडों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री नीलकंठ महादेव सेवा मंडल सोसायटी के लवजीत, केशव, अमन ने बताया कि वे पिछले छह वर्षों से इस क्षेत्र में लंगर सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिनों के भीतर लंगर शेडों को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर लंगर लगाए जाते हैं, जहां हजारों श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें