फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पैसेंजर शेड, अस्पताल के पास और बाॅर्डर मार्ग पर जमा हुआ कचरा

Sun, 07 Jun 2026 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। कस्बे की वार्ड ़ृ बार्डर मार्ग पर फैली गंदगी
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण चरमराई सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

सांबा कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर निकलने लगी दुर्गंध, बीमारियां फैलने का अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से सांबा कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कस्बे के मुख्य बाजार के प्रवेश द्वार, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट के बाहर स्थित पैसेंजर शेड और जिला अस्पताल के आसपास, बाॅर्डर मार्ग वार्ड 12 में गंदगी के ढेर जमा हो गए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर फैली गंदगी के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय पूर्व पार्षद तारा चंद, अश्वनी कुमार, शिवदेव सिंह का कहना है कि पैसेंजर शेड पर बैठने वाले यात्रियों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों को गंदगी से उठने वाली दुर्गंध के कारण काफी दिक्कत हो रही है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल सकती हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. भारत भूषण के अनुसार गंदगी के कारण मक्खी और मच्छरों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। डॉक्टरों ने बताया कि पिछले वर्ष भी सांबा कस्बे में डेंगू के कई 450 से अधिक मामले सामने आए थे। ऐसे में वर्तमान स्थिति स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बन सकती है।
विज्ञापन


लोगों ने राज्य सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। उन्होंने लोगों को गंदगी तथा संभावित बीमारियों से राहत मिल सके। उन्होंने एलजी शासन से भी मांग उठाई है कि शीघ्र ही सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें