फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उल्लंघन पर चालान अभियान तेज किया जाए : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। उपायुक्त आयुषी सूदन ने संबंधित विभागों को सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में तंबाकू मुक्त गांव घोषित करने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी बल दिया और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ सांबा ने उपायुक्त तथा उपस्थित अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही गतिविधियों और कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी।
बैठक के दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही तथा लिए गए निर्णयों पर हुई कार्रवाई रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की गई। डिविजनल कोऑर्डिनेटर ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। प्रस्तुति में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक, नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंध तथा जिले में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों पर विशेष प्रकाश डाला गया। बैठक का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें