फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आजादी के बाद भी जमीनों का मालिकाना हक नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। आजादी के बाद से अब तक जमीनों का मालिकाना हक नहीं मिलने पर लोगों ने सरकार के प्रति रोष जताया है। लोगों का कहना है कि वर्षों से वे कस्टोडियन विभाग की जमीनों पर रह रहे हैं और खेतीबाड़ी कर रहे हैं। आज तक उनका मालिकाना हक उन्हें नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

अमरनाथ का कहना है कि उनके पूर्वजों को रहने और खेती करने के लिए जो भूमि सरकार की ओर से दी गई थी। उसी पर आज उनकी पांचवीं पीढ़ी रह रही है। अब तक उन्हें कानूनी तौर पर जमीन का मालिकाना हक नहीं दिया गया।
पूर्व सरपंच हरबंस लाल भगत का कहना है कि मालिकाना हक नहीं होने के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमीन के दस्तावेज पूरे न होने से वे बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं तथा अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते।
विज्ञापन


साधू राम का कहना है कि कस्टोडियन विभाग की भूमि पर मकान व दुकानें बनी होने पर लोगों को अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होनें सरकार से उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें