सांबा। पुलिस ने एक और कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर जिला जेल भद्रवाह भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक अत्री निवासी सांबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सांबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से एफआईआर दर्ज हैं। वह लंबे समय से इलाके में अवैध नशे के कारोबार में सक्रिय था और युवाओं को नशे की ओर धकेल रहा था।
पुलिस के अनुसार बार-बार नशा तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर एसएसपी सांबा ने आरोपी के खिलाफ डोजियर तैयार कर संबंधित दस्तावेजों सहित मंडलायुक्त जम्मू को भेजा।