फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मीरां साहिब ने ज्यौड़ियां को 33-20 से हराकर जीता कबड्डी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। युवा सेवा और खेल निदेशालय के तत्वावधान में एमए स्टेडियम और जम्मू विश्वविद्यालय में कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कुश्ती के मुकाबले हुए। 500 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 लड़कों के कबड्डी मुकाबले में मीरां साहिब जोन ने ज्यौड़ियां जोन को 33-20 से हराया। अंडर-17 में ज्यौड़ियां ने जम्मू को 35-25 अंक से पराजित किया।
विज्ञापन

टेबल टेनिस अंडर-14 लड़कियों में गांधी नगर जोन की सायरा ने फाइनल में जम्मू की रिधिमा को पांच सेट के सर्वश्रेष्ठ मुकाबले में पराजित किया। टेबल टेनिस में गांधी नगर की मायरा ने पहले सेमीफाइनल में जम्मू की कृतिका को हराया और फाइनल में जगह बनाई। इसी तरह गांधी नगर की सृष्टि ने समायरा को पराजित किया। बैडमिंटन लड़कियों के अंडर-17 मुकाबले में क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए।
सतवारी के खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे। अंडर-14 में सेमीफाइनल में गांधी नगर जोन व ज्यौड़ियां और डंसाल व जम्मू जोन भिड़ेंगे। लड़कियों की कुश्ती के अंडर-14 में भलवाल जोन की भीमी भारती विजेता बनीं। 42 किलोग्राम वर्ग में भलवाल की दीक्षा कुमारी और 46 किलो भार वर्ग में भलवाल की रविया ने मैच जीता
विज्ञापन

50 किलो भार वर्ग में भलवाल की माही मेहरा ने विजय हासिल की। अंडर-17 में भलवाल जोन की तन्वी ठाकुर, 43 किलो में भलवाल की रीमा भगत, 46 किलो में भलवाल की वृंदा देवी, 46 किलो में आरएस पुरा की प्रीति देवी, 53 किलो में आरएस पुरा की भूमि चिब, 61 किलोग्राम में जोन आरएस पुरा की सिमरन देवी विजेता रहीं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें