सांबा। कस्बे के बुधवानी क्षेत्र में मेले के दौरान आपसी कहासुनी के बाद कुछ लोग आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना से मेले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की पहचान दलीप कुमार निवासी सुपवाल, राजकुमार निवासी लुधियाना, नितेश कुमार निवासी सुपवाल, नीतू कुमार निवासी जम्मू तथा मनोज कुमार निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स विजयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मारपीट के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।