फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसानों को मिले बासमती के बीज, धान की पनीरी लगाने में जुटे

Wed, 20 May 2026 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा में खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को बासमती धान के 370 किस्म के बीज उपलब्ध होने से बड़ी राहत मिली है। कृषि विभाग की तरफ से समय पर बीज उपलब्ध करवाए जाने के बाद किसान अब धान की पनीरी की बिजाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

किसान गोपाल शर्मा, राज कुमार, ब्रिज कुमार, सोमराज ने कहा कि प्रत्येक फसल के लगाने के समय उन्हें कभी बीज नहीं मिलते हैं। कभी समय पर खाद नहीं मिलती है। इससे किसान परेशान रहते हैं। अब किसानों को धान के बीज उपलब्ध होने पर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पनीरी लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बीज की उपलब्धता को लेकर चिंता बनी हुई थी। अब बीज मिलने से खेती का कार्य सुचारु रूप से शुरू हो गया है।
कृषि विभाग के शाम लाल शर्मा ने बताया कि बासमती-370 किस्म की बाजार में अच्छी मांग रहती है। इसकी गुणवत्ता भी बेहतर मानी जाती है। विभाग किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों और समय पर सिंचाई व उर्वरकों के सही उपयोग के बारे में भी जागरूक कर रहा है। किसानों ने उम्मीद जताई कि मौसम अनुकूल रहा तो इस बार धान की फसल अच्छी होने के साथ उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें