फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में जन भागीदारी अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेंगी योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला प्रशासन सांबा की ओर से 18 से 25 मई तक ‘जन भागीदारी अभियान–सबसे दूर, सबसे पहले’ के तहत विशेष जन जागरूकता एवं सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों विशेषकर जनजातीय समुदाय तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार अभियान के दौरान एक ही मंच पर विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें स्वास्थ्य जांच शिविर, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण, नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में रजिस्ट्रेशन, रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी, बैंकिंग व सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, महिला एवं बाल कल्याण सेवाएं, कृषि और पशुपालन से संबंधित सहायता तथा स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा देने जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी।

अभियान के तहत विजयपुर के रख बरोटियां और बाड़ी ब्राह्मणा के बाड़ी क्षेत्र में शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लें, आसपास के लोगों को भी जागरूक करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें