फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीयूजे में जूनियर्स ने सीनियर्स को दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा, विजयपुर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू (सीयूजे) में एमएड चौथे सेमेस्टर और बीए बीएड आठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को जूनियर्स ने विदाई दी। इसके लिए नवपथ शीर्षक से समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न खेल गतिविधियों के आधार पर एमएड से विश्व प्रताप सिंह और शगुन कटोच तथा बीए बीएड से मृत्युंजय सिंह और जागृति गुप्ता को क्रमशः ‘मिस्टर’ और ‘मिस फेयरवेल’ के खिताब से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसमें ज्ञान और सफलता की कामना की गई। विभागाध्यक्ष प्रो. असीत ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. रितु बख्शी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा विभाग के अन्य प्राध्यापकगण प्रो. जेएन बलिया, डॉ. किरण, डॉ. अमन, डॉ. रवि वांगुरी, डॉ. यादव राम, डॉ. मोहन गलगोत्रा, डॉ. रवैल सिंह, डॉ. निधि सराफ, डॉ. अरुषि बलोरिया, डॉ. मृदु शर्मा और शिवाली भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवपथ थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक सफर की यादों को साझा किया और दोस्ती, मूल्यों तथा अनुभवों को संजोया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें