फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा मुक्त अभियान के तहत उठाए गए कदमों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन ने सोमवार को नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। जिले में नशे के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ विभिन्न विभागों द्वारा उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों से पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों और प्रमुख एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी। समीक्षा में ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ की गई कार्रवाई, जब्ती, कानूनी कार्यवाही तथा नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों और नगर क्षेत्रों में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में चल रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां जारी हैं लेकिन इन्हें और तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, श्रम, आईसीडीएस, डीवाईएसएसओ सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे जिला रोस्टर का सख्ती से पालन करें और प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें।
विज्ञापन

कड़े प्रवर्तन पर जोर देते हुए उपायुक्त ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि मादक पदार्थों की आपूर्ति पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में निगरानी मजबूत करने तथा संवेदनशील और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सर्विलांस बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उपायुक्त ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर प्रयास बेहद जरूरी हैं। साथ ही प्रभावित लोगों के समय पर उपचार, पुनर्वास और उन्हें स्वरोजगार व सरकारी योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में एएसपी गारू राम भारद्वाज, सीपीओ कस्तूरी लाल, विभिन्न विभागों के प्रमुख और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें