फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशे के खिलाफ पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। नशे के खिलाफ छेडे गए अभियान को लेकर शनिवार को कस्बे में एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे नशा मुक्त अभियान के तहत पदयात्रा की शुरुआत कैली मंडी मैदान सांबा से की गई। कस्बे के बाजारों में पदयात्रा का पुष्प गिरा कर स्वागत किया गया। कस्बे के व्यापार मंडल की ओर से दुकानदारों को फूल दिए गए और पदयात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाए गए। डोगरी कलाकारों ने भी खूब रंग जमाया।
विज्ञापन

इस पदयात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली छात्र, सामाजिक संगठन और आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विधायक सांबा सुरजीत सिंह सलाथिया, विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल, नलिनी प्रभात डीजीपी जम्मू-कश्मीर, भीम सेन टूटी आईजीपी जम्मू, चंद्र शेखर भारती गृह आयुक्त जम्मू कश्मीर, रमेश कुमार डिविजनल कमिश्नर जम्मू, श्रीधर पाठक पुलिस डीआईजी भी पदयात्रा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें