फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तस्करअब घरों से भी चुरा रहे पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में पशु तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि अब घरों में बंधे पशुओं को भी चुरा कर ले जा रहे हैं। स्थानीय युवाओं ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि नशा तस्करों के साथ पशु तस्करों के खिलाफ भी मुहिम छेड़ी जाए।
विज्ञापन

राजपूत सभा के बाबर सिंह, सुरेंदर सिंह, कुलवंत सिंह, विजय सिंह ने कहा कि पशु तस्कर बेखौफ हो गए हैं। वह घरों में बंधे पशुओं को भी चुराने में नहीं डर रहे हैं। उनके अनुसार सांबा की मंड़ियां पहले सुरक्षित थीं। किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि वह रात को मंड़ियों की ओर कदम रखें। अब रात्रि के समय पशु तस्कर मड़ियों में पहुंचकर लोगों के घरों के बाहर बंधे पशु भी चुरा रहे हैं। बाबर सिंह ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि नशा तस्करों के साथ पशु तस्करों पर नकेल कसी जाए व रात्रि के समय मंड़ियों में पुलिस की गश्त लगाई जाए।
विजय सिंह के अनुसार गांव रेईयां में तीन किसानों के पशु चोरी हुए थे। समय पर ही लोगों ने उनका पीछा कर एक पशु को मुक्त करा लिया था। आज भी दो लोगों की दुधारू गायें नहीं मिली हैं। कुलवंत सिंह ने कहा कि पहले मंड़ियों के लोग पशुओं को जंगलों में चरने के लिए छोड़ देते थे। शाम को पशु घर लौट आते थे। अब वह भी डर से पशुओं को चरने के लिए भी नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें