फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सनूरा ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
विज्ञापन


रैली को बीडीओ राजपुरा शिवाली चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू हुआ। इस रैली में वर्ल्ड मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा, इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन सनूरा के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. रीतिका गुप्ता मेडिकल अफसर, जेडएमओ सनूरा रणधीर सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, पोषण, टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें