सांबा। जिले के बीएसएफ कैंप पैंठी में एक जवान की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार जवान का शव कैंप के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल हरि बाबू निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।