पुरमंडल। पुरमंडल खेल मैदान में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला खड़ा और मदाना की टीमों में हुआ। इसमें मदाना की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम को 11 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 5,500 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मुन्ना को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।