आम नागरिकों को सरकारी अस्पताल में ही आधुनिक चिकित्सा का मिल सकेगा लाभ
विज्ञापन
सांबा। सांबा में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सोमवार को सरकारी अस्पताल घगवाल में अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक मशीन का उद्घाटन किया। उपायुक्त आयुषी सूदन ने यह उपकरण कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत सन फार्मा की तरफ से उपलब्ध कराया।
उन्होंने कहा कि यह नई तकनीक जिले की सार्वजनिक स्वास्थ्य संरचना में एक गुणात्मक सुधार का प्रतीक है। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और तकनीकी कर्मियों से कौशल उन्नयन और नियमित प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह में एसडीएम घगवाल केएस बाली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विधि भाटियाल, एल्फा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि नवाब मेहरान मलिक, सन फार्मा की प्रतिनिधि प्रियंका तलवार, बीएमओ डॉ. ऋचा आरोड़ा, अजय कौल सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।