सांबा। जिला के सीमावर्ती गांवों के लोगों ने प्लूरा के खेल मैदान में आयोजित बलिदानियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में काफी भीड़ बनी रही। जीटी 16 जनवरी से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 14 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसमें देशभर में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धांजलि सभा में बलिदान हुए वीरों को याद करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
आज के कार्यक्रम में गंगाधर महाराज द्वारा विशेष कथा का आयोजन किया गया। कथा शुरू होने से पूर्व बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके अदम्य साहस व देशभक्ति को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा और नई पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरणा देता रहेगा। संवाद