फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और 20.23 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने रामगढ़ क्षेत्र में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और 20.23 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना रामगढ़ की टीम ने राजपुरा-जट्टन रोड पर वाटर टैंक के पास विशेष नाका लगाया। इस दौरान गांव खौड़ से स्वांखा की तरफ जा रहे एक संदिग्ध पैदल व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उससे एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और 20.23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रंजू चौधरी निवासी कठार आरनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही हथियार, कारतूस और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना रामगढ़ में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति एक आदतन और कुख्यात अपराधी है। वह पहले भी कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लोक सेवक पर हमला, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें