फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा की रिदिमा ने वेट लिफ्टिंग में जीता स्वण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सनूरा गांव की रिदिमा ने वेट लिफ्टिंग में स्वर्ण मेडल जीतकर गांव के साथ जिले का नाम रोशन किया है। रिदिमा ने बताया कि वह पहले फेंसिंग खेलती थी। उनके शिक्षक ने वेट लिफ्टिंग में भाग लेने की सलाह दी। इसके बाद घगवाल में जिम जाना शुरू किया।
विज्ञापन

पहली बार खेलो इंडिया के तहत जम्मू में एक मैच में सोने का तमगा हासिल किया था। उसके बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर के मैच खेलने का मौका मिला। पहला मैच बिहार के पटना में खेला। बाद में मणिपुर के इंफाल में आयोजित मैच में भाग लिया। अब गत दिनों जम्मू में खेले गए 35 व 38 किलोग्राम भार में सोने का तमगा हासिल किया है। रिदिमा ने सफलता का श्रये अपने माता पिता व कोच को दिया है। रिदिमा घगवाल के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें