सांबा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में मलेरिया व डेंगू के खिलाफ अभियान जारी है। इसी संदर्भ में शुक्रवार को टपयाल में जागरूकता शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों को डेंगू के बचाव के बारे में बताया। नालियों में दवा का छिड़काव भी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डॉ. ऋचा अरोड़ा ने कहा, स्वास्थ्य कर्मचारी गत जून माह से ही डेंगू के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, ताकि बरसात के बाद फैलने बाले डेंगू से आम लोगों को बचाया जा सके। पहले से ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं गंदे पानी पर दवा का छिड़काव किया जा रहा है।