सांबा। स्थानीय अदालत ने मारपीट और हमला कर घायल करने के मामले में आरोपी को जमानत दे दी। मामला सांबा थाना अधिकार क्षेत्र का है। पुलिस ने मुराद अली निवासी मनोहर गोपाला सांबा के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है। कोर्ट ने आरोपी के वकील और सरकारी वकील की दलीलों पर विचार करने के बाद आरोपी को सशर्त जमानत दी।