सांबा। जिले के राजपुरा कस्बे में कृषि विभाग की ओर से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी सांबा के मार्गदर्शन के तहत मिट्टी के स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विभाग के एसएमएस राम सरूप की देखरेख में किसानों को मिट्टी की जांच कराने व अपनी जमीन की मिट्टी के स्वास्थ्य बारे में जानकारी दी गई।
विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कहा कि वह पेस्टीसाइड का इस्तेमाल न करें। मिट्टी, ऑर्गेनिक खाद का ही प्रयोग करें। उन्होंने किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान राजेश सिंह जसरोटिया, कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी व स्थानीय महिला किसान भी शिविर में मौजूद रहे।