फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मांगें पूरी करने के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मियों ने मांगें पूरी करने के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी। सफाई कर्मियों की मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम बानी और उसके बाद आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर से बैठक हुई।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया। यह जानकारी सफाई कर्मचारी संगठन जिला प्रधान रवि रंधावा ने दी।
उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय जम्मू के लगभग 300 दिहाड़ीदारों और अस्थायी मजदूरों ने अपनी सेवाओं के नियमित करने की मांग को लेकर जम्मू से श्रीनगर तक पांच दिवसीय पैदल मार्च निकाला। उन्होंने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम बानी और उसके बाद आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर से मुलाकात की। इस दौरान अस्थायी और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग फिर से रखी गई। बातचीत के दौरान कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करने और उनसे हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि नियमितीकरण, भविष्य निधि, हड़ताल के दौरान का वेतन और दुर्घटना का शिकार हुए कर्मचारियों को राहत राशि के भुगतान जैसे प्रस्ताव निकाय जम्मू कश्मीर के पास विचाराधीन हैं। जल्दी इन्हें सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों की मांगों के बारे में आवास एवं शहरी विकास विभाग के वित्त निदेशक को भविष्य निधि अंशदान का समाधान करने और कर्मचारियों द्वारा बताई विसंगतियों को दूर करने का निर्देश दिया।
ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए कर्मचारियों के मामलों को मुख्यमंत्री राजकोष या किसी अन्य कोष से वित्तीय सहायता के लिए भेजा जाएगा। हड़ताल पर गए मजदूरों ने सरकार की पहल का स्वागत किया। सफाई कर्मचारियों ने दोनों बैठकों के बाद श्रीनगर में पद यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने की औपचारिक घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें