फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा अस्पताल में गंदगी पर भड़के उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने शनिवार देर रात उप जिला अस्पताल आरएस पुरा का औचक दौरा कर वहां की साफ-सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती लोगो से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उपमुख्यमंत्री ने शौचालयों की स्थिति बेहतर नही होने पर नाराजगी जताते हुए मौके पर ही ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. बलविंद्र सिंह को फोन पर फटकार लगाई और चेतावनी दी कि जल्द से जल्द अस्पताल की व्यवस्था में सुधार किया जाए, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद पत्रकारों से कहा कि अस्पताल की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि रात के समय बिना किसी पूर्व सूचना के दौरा किया, ताकि अस्पताल की वास्तविक जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों को जो स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में होने पर लोग पूरी तरह इस पर निर्भर हैं, इसलिए व्यवस्थाओं का दुरुस्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को संबंधित स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाएंगे और स्वयं भी दोबारा निरीक्षण करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अस्पताल की हालत सुधार हुआ कि नही। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अगर कोई अनदेखी की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में मौजूद लोगों ने उपमुख्यमंत्री से अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें