सांबा। नगर परिषद के वार्ड 10 के कई मोहल्ले विकास से कोसों दूर हैं। इस कारण अनुसूचित वर्ग के मोहल्ले के लोगों में रोष है। स्थानीय महिला बीना देवी, यशि देवी, मोहित कुमार, अजय कुमार ने कहा कि 25 साल से वार्ड की गलियां विकास की राह देख रही हैं। गलियां टूटी हुई हैं। बारिश में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कई बार पार्षदों को समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन किसी ने समाधान नहीं करवाया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के वार्ड 10 के मोहल्ला पीर बाबा और पड़ेल में 25-25 जबकि एक अन्य मोहल्ले में पांच परिवार है कुल मिलाकर मोहल्ले में 55 परिवार रहते हैं। ऐसे में गलियों के विकास को लेकर उनकी अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि जिस क्षेत्र में नेताओं का अधिक वोट बैंक होता है वहां पर ही विकास होता है, जबकि वह लोग आज भी विकास से कोसों दूर हैं।
कोट
हमने गलियों की योजना बनाई थी। फंड नही मिलने पर विकास नहीं हो सका। हमने दोबारा इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को कहा है, योजना बना कर भेजी है।
-पवन कोहली, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सांबा
जो गलियां रह गई हैं, उनकी योजना बनाकर भेजी जाएगी व शीघ्र विकास करवाया जाएगा।
-जोध राज, सीइओ नगर परिषद सांबा