सांबा। गत दिवस हुई भारी बारिश के चलते बसंतर दरिया में बाढ़ में फंसे दो लोगों को अपनी जान पर खेलकर बचाने वाले वाले पीएचई विभाग के अस्थाई कर्मचारी के साहस को हर कोई सराह रहा है। बुधवार को दो लोग ट्रैक्टर लेकर बसंतर नदी पार कर रहे थे कि तभी उनका ट्रैक्टर बाढ़ की चपेट में आ गया। इस मौके पर एनडीआरएफ के बचाव दल को बुलाया गया। दोनों लोगों को बचाने में परेशानी आने पर सांबा के स्थानीय निवासी और पीएचई के अस्थायी कर्मी रवि सिंह ने बचाव दल का सहयोग करते हुए अपनी जान पर खेलकर बाढ़ में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला।
पुलिस और एनडीआरएफ के दल ने भी उसके कार्य को सराहा। सांबा के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि दो लोगों की जान बचाने वाले पीएचई कर्मी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाए।