फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए समन्वय बनाएं अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला मुख्यालय नंदनी में डीसी सांबा राजेश शर्मा ने वीरवार को जिले में समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत कार्यान्वयन और प्रगति का आकलन किया।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में मुख्य कृषि अधिकारी सांबा डॉ. राकेश खजूरिया ने उपायुक्त और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। एचएटीपी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त प्रगति का एक विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कृषि स्थिरता और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कृषि और संबंधित विभागों के तहत योजनाओं के लिए एचएटीपी पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले व्यवहार्य लाभार्थियों की सूची की समीक्षा और चर्चा की। जिले में कार्यक्रम के विभिन्न घटकों के तहत कुल 268 लाभार्थियों को अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने योजनाओं के समय पर कार्यान्वयन और परिणामों को सुनिश्चित करने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी हितधारकों से सांबा जिले के कृषि परिदृश्य को बदलने के साझा लक्ष्य की ओर सामूहिक रूप से काम करने का आग्रह किया। बैठक में एडीसी सांबा चंपा देवी ठाकुर, जीएम डीआईसी, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य पशुपालन अधिकारी, जिला भेड़ पालन अधिकारी, सूचना विभाग, मत्स्य पालन और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें