फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा के पहाड़ी इलाकों के स्कूल खुले, कम रही बच्चों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। खराब मौसम और बारिश के चलते तीन दिन से बंद सुंब और नड्ड ब्लॉक के करीब 53 स्कूल वीरवार को खुल गए। हालांकि पहले दिन छात्रों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

बता दें, खराब मौसम और बारिश के चलते सांबा के सुंब और नड्ड ब्लॉक में पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन और बरसाती नालों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने हिदायत जारी की थी कि लोग खतरे वाली जगह के पास जाने से बचें और जरूरी न हो तो बच्चों को भी स्कूलों में न भेजें। इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से एक आदेश जारी कर सुंब और नड्ड ब्लॉक के लगभग 53 स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

सुंब ब्लॉक के सरकारी स्कूल के शिक्षक मोहन लाल ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों तक हुई बारिश के कारण कई रास्ते खराब हैं। कई बरसाती नालों में जलभराव है। जिसके चलते अभिभावक अभी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरवार को मौसम साफ हुआ है। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में बच्चों की संख्या सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें