फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो वर्ष से पंचायत घर में चल रहा बैन गलाड का स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव बैन गलाड का स्वास्थ्य केंद्र गत दो वर्ष से पंचायत घर में चल रहा है। एक कमरे में ही डॉक्टर बैठ रहा है उसी कमरे में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

एडवोकेट देवेंदर सिंह, जगदीश कुमार, पूर्व पंच संजीव चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती गांव बैन गलाड भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट बसा है। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र खोला गया था। उनके अनुसार पहले स्वास्थ्य केंद्र की इमारत असुरक्षित थी तो निकट के एक पंचायत घर में स्वास्थ्य केंद्र का काम शुरू किया गया। गत दो वर्ष से पंचायत घर में ही स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। सरकार की ओर से भी स्वास्थ्य केंद्र की इमारत बनाए जाने के लिए फंड उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किए हैं, लेकिन कोई समाधान नही हो पाया है।
उनके अनुसार पंचायत घर के एक ही कमरे में स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। सामान रखने तक की सुविधा नही है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र की नई इमारत के लिए शीघ्र फंड उपलब्ध करवाए जाएं ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कोट
स्वास्थ्य विभाग के पास चार कनाल भूमि है। पुरानी इमारत खंडहर बन चुकी थी। अब उक्त इमारत को तोड़कर नई इमारत बनाई जानी है। इसके लिए हमने अपने उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया है। उन्हें आश्वासन दिलाया गया है कि अगले वित्त वर्ष में फंड उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

-डॉ. ऋचा अरोड़ा, बीएमओ स्वास्थ्य विभाग सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें